- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

नीतीश कुमार ने छूए पीएम मोदी के पैर, पटना एयरपोर्ट का VIDEO हुआ वायरल

नीतीश कुमार ने छूए पीएम मोदी के पैर, पटना एयरपोर्ट का VIDEO हुआ वायरल

पटनाः बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बहुत ही अहम था। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली। एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद पटना के गांधी मैदान में हुए शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर से बिहार के उप मुख्यमंत्री बनें। बिहार कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने शपथ ली।

पति को बिना चुनाव लड़ाए नीतीश सरकार में मंत्री बनवाया, सास बनीं विधायक, जानिये कौन है साक्षी मिश्रा कुशवाहा जिसकी राजनीति से सबको चौकाया
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब पटना एयरपोर्ट लौटे, तो एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। नीतीश कुमार खुद उन्हें विदा करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के जाने के समय नीतीश ने उनके चरण छुए, लेकिन मोदी ने स्नेह पूर्वक हुए उन्हें रोक लिया। यह पल राजनीतिक शिष्टाचार और आपसी सम्मान का प्रतीक बन गया।

 

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, मोदी-शाह रहें मौजूद
राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने भी पटना एयरपोर्ट का वीडियो एक्स पर साझा किया है। RJD ने लिखा, 'वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!'

screenshot 2025 11 20 at 7.28.37 pm
कब-कब प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार?
बिहार के दरभंगा में 13 नवंबर 2024 को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके, लेकिन प्रधानमंत्री ने तुरंत उनका हाथ पकड़कर रोक लिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
इससे पहले भी दिल्ली में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में नीतीश कुमार ने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन उस समय भी प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें रोक दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान भी ऐसा ही एक वाक्या सामने आया था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब एक ही मंच पर मौजूद थे, तब नीतीश कुमार ने हाथ बढ़ाकर प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now