ईद की नमाज से नीतीश कुमार रहे दूर, बिहार के मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत हुए शामिल

ईद की नमाज से नीतीश कुमार रहे दूर, बिहार के मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत हुए शामिल

पटनाः बिहार समेत पूरे देश में ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में भी ईद की नमाज अदा कि गई लेकिन पिछले 20 सालों में पहली बार ऐसा हुआ कि बिहार के मुख्यंत्री इस दौरान मौजूद नहीं रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार हर साल इसमें शामिल हुआ करते थे। बिहार की बदलते राजनीतिक तस्वीर गांधी मैदान में देखने को मिली जब नीतीश कुमार की जगह उनके बेटे निशांत कुमार ईद के नमाज को लेकर गांधी मैदान में मौजूद रहे।

सिवान में अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर हुए फरार
सीएम सुरक्षा के बीच निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे और बिहारवासियों और देशवासियों को ईद उल फितर की बधाई दी। निशांत कुमार के साथ बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। मंच पर निशांत को गमछा ओढ़ाकर मुस्लिम नेताओं ने उनका स्वागत किया। गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजियों को एंट्री मिली। इसके साथ ही पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ समेत अन्य ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

26295239 vvvlvlv

मैट्रिक की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर शव को एसिड से जला दिया
सीएम ने दी ईद की बधाई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी।


नमाजियों को दिलाया गया संकल्प: गांधी मैदान में हर बार की तरह सामूहिक नमाज का कार्यक्रम रखा गया था।इसमें हजारों की संख्या में नमाजी शामिल हुए और एक साथ नमाज पढ़ा। इस कार्यक्रम की बेहद खास बात यह रही कि इमाम ने नमाजियो संकल्प दिलाया कि अपने बूढ़े माता-पिता को इज्जत करें। उन्हें रूलाया तो आपकी सारी इबादत बेकार हो जाएगी।
39 जगह पर पुलिस मजिस्ट्रेट की तैनाती: ईद को लेकर पूरे मसौढ़ी अनुमंडल में 39 जगह पर पुलिस मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा का प्रबंध देखा गया। पूरे मसौढ़ी में तकरीबन सभी जगहों पर नमाज के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।ऐसे में पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now