- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सिवान में अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

सिवान में अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

सिवानः महादेवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार की शाम दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छापेमारी कर 10 लड़कियों को बचाया
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार, अशोक पटेल को तीन गोलियां लगी हैं, एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में।हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, हालांकि स्वजन उन्हें गोरखपुर लेकर चले गए।

मोतिहारी में व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में दहशत
घायल की पहचान सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर निवासी सुदर्शन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक पटेल के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही सदर SDPO अजय कुमार सिंह, महादेवा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
बैंक से रुपये लेकर लौट रहे थे
घायल अशोक पटेल ने बताया कि वह अपने गांव के बाजार में ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं। शुक्रवार को वह शहर स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे।इसी दौरान बभनौली गांव के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गए, जिसके बाद बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए।

See also  खूंटी में भारी बारिश के बाद बह गया डायवर्सन, 100 से ज्यादा गांव के लोग हुए प्रभावित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now