नीतीश के मंत्री का है करीबी-दबंगई देखिए थानेदार की कुर्सी पर क़ब्ज़ा , थानाध्यक्ष को रखता है खड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2024

Saharsa

नीतीश कुमार के मंत्री के  करीबी का रिश्तेदार पर इन दिनों थानेदार बन कर उगाही करने का आरोप लग रहा है। यह करीबी इतना पावरफुल है कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर खुद बैठता है और थानेदार को बग़ल में खड़ा रखता है। जी हाँ मामला बिहार के सहरसा के बिहरा थाना का है ।  जैसा कि सब रिवाज और अधिकार है कि थानाध्यक्ष के कुर्सी पर केवल पदस्थापित थानाध्यक्ष ही बैठ सकते हैं या उससे उपर के अधिकारी बैठ सकते हैं। लेकिन लगता है सहरसा जिले के बिहरा थाना में कुर्सी का ही ठेका दे दिया गया है। ठेका लेने वाला एनएसयूआई का नेता अमित कन्हैया है। बिहरा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस नेता अमित कन्हैया  के बैठने व उसके बगल में थानाध्यक्ष के खड़े होने की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एक युवक बैठा हुआ है। जबकि थानेदार उस युवक के कंधे पर हाथ रखकर खड़े देखे जा रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद जब मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि युवक जिस कुर्सी पर बैठा हुआ है, वह कुर्सी थानेदार की ही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिरकार थानेदार की महत्वपूर्ण कुर्सी पर कोई बाहरी व्यक्ति किस हैसियत से बैठ सकता है। इधर तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस बाबत एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर वायरल तस्वीर की जानकारी ली जा रही है। अनुशासनहीनता का यहाँ मामला बनता है। एसपी ने जांचोपरांत उचित कार्यवाही की बात कही है।

See also  झारखंड से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा के नदियां उफान पर, कई जगह तटबंध टूटे बाढ़ के हालात

सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि अमित कन्हैया इस थाने को ही मैनेज करता है और पुलिसकर्मियों से पक्की यारी है। यानि काम होना और न होना दोनों इसी के इशारे पर होता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now