ऑटो की राइड रद्द करने पर हुआ बवाल, गाली-गलौज पर उतरी महिला! VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2024

auto-dispute

डेस्कः लोगों को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एप ओला के चालक और ग्राहक के बीच झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला बेंगलुरु का है। जहां पर  एक महिला और ऑटो-रिक्शा ड्राइवर पवन कुमार के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब ड्राइवर ने महिला पर आरोप लगाया कि उसने दो अलग-अलग ऐप से ऑटो बुक किए थे और बाद में एक राइड को रद्द कर दिया। दोनों के बीच बहस तब और बढ़ गई जब कथित तौर महिला की तरफ से अपशब्द का इस्तेमाल किया गया।

विधानसभा चुनाव में झामुमो का बड़ा खेला, JMM प्रत्याशी के पोस्टर में लगा दिया BJP उम्मीदवार का चेहरा

ड्राइवर का कहना है कि महिला ने पहले उनकी ऑटो राइड ओला ऐप से बुक की थी, लेकिन बाद में रद्द कर दी और रैपिडो की राइड लेने लगी। उन्होंने महिला को दूसरे ऑटो में बैठा देख सवाल किया कि उन्होंने उनकी राइड क्यों कैंसल की।

See also  पंकज धीर के निधन से टूटी पत्नी, बेटे निकितिन ने संभाला; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

वहीं वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला ने ड्राइवर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। महिला ने कहा कि उसने केवल ऐप पर किराए की तुलना की थी और एक ही ऑटो बुक किया था।

बातचीत के दौरान महिला ने अपने पिता को फोन कर मामले की शिकायत करते हुए ड्राइवर पर परेशान करने का आरोप लगाया। बातचीत के दौरान मामला तब और गरमा गया जब महिला ने अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने ड्राइवर से कहा, “भैया आप चलो। यह पागल आदमी है।”

बांग्लादेशी घुसपैठ: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियों के मोबाइल में मिला सबूत, ईडी को दो की तलाश

ड्राइवर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बेंगलुरु सिटी पुलिस और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए सवाल उठाया कि क्या यात्रियों को ड्राइवरों के साथ इस तरह दुर्व्यवहार करने का हक है?।

उन्होंने लिखा, “ड्राइवरों के साथ ऐसा अशिष्ट और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कितना सही है?” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ लोग इस मामले में विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।

See also  जंगल में किशोरी के साथ दरिंदगी, एक कर रहा रेप तो तीन लोग बना रहे वीडियो; वायरल वीडियो

वीडियो यहां देखें

आजसू प्रत्याशी पर हमला, दस सेकंड में दो-दो बार गाड़ी पर बम से अटैक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now