पटना : इस वक्त की बड़ी खबर नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक से आ रही है जहां बिहार में भी स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला कैबिनेट में किया गया है। राज्य के 58 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 5 किलो अनाज मुफ्त लेने वालों को मिलेगा इसका लाभ।कैबिनेट में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है।
कैबिनेट की बैठक में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति का भी रास्ता साफ हो गया है। बिहार में 40506 प्रघान शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 176 ओपी को थाना में बदलने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया गया है।विश्वविद्यालय और कॉलेज में अब इंटर की पढ़ाई पूरी तरह बंद होगी। बिहार में प्लस टू स्कूलों में ही होगी अब इंटर की पढ़ाई।



