डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नितिन नबीन के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नबीन नए अध्यक्ष बन गए। नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज से यही मेरे बॉस हैं और मैं इनका कार्यकर्ता। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते।
नितिन नबीन के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं नबीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पिछले कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से चली प्रक्रिया, बीजेपी के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। जिसका आज विधि पूर्वक समापन हो गया।
मैं एक कार्यकर्ता हूं: PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज बीजेपी का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा, “ये सब अपनी जगह पर है लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नबीन, मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे मेरे ‘बॉस’ हैं।”
#WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और उनका अभिवादन करता हूं…” pic.twitter.com/a0WHr4xT0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की… pic.twitter.com/wewsLtybd4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नामांकन में कुल 37 सेट दाखिल किए थे। इनमें 36 सेट देश के अलग-अलग संगठनात्मक राज्यों की ओर से प्रस्तुत किए गए, जबकि एक सेट बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद और संसदीय दल की ओर से दाखिल किया गया था।बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि “मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और उनका अभिवादन करता हूं…” “…भाजपा के कार्यकर्ता कुछ नारों को जनसंघ के समय से गढ़ते थे- ‘राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे,’ ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है’, ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा।’ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वह समय देखा जब अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। जम्मू-कश्मीर की जनता ने धारा 370 से मुक्ति का दौर देखा… जब हम श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा लहराते देखते हैं तो गर्व की अनुभूति होती है। हमने वह दौर भी देखा है जब पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे और दिल्ली की सरकार मौन बैठी थी… जब 370 की समाप्ति हुई तो कश्मीर की फिज़ा बदली है…”
MPLADS फंड: हजारीबाग के मनीष जायसवाल का खर्च शून्य, चतरा सांसद फिसड्डी, निशिकांत ने सिर्फ एक काम किया, सुखदेव भगत अव्वल
नितिन नवीन, दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। नितिन नवीन का जन्म 1980 में पटना में हुआ। 2005 में उनके पिता के निधन के बाद हुई उपचुनाव में उन्होंने पटना पश्चिमी क्षेत्र से विधायक का पद संभाला। इसके बाद इस सीट पर उनकी लगातार जीत होती रही।2016 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी और रुतबा लगातार बढ़ता गया। वह पांच बार विधायक और तीन बार मंत्रिपद पर रह चुके हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे अब पूर्णकालिक अध्यक्ष पद में तब्दील किया जा रहा है।
बिहार में एक इंच जमीन के लिए पति-पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप
कौन-कौन बने बीजेपी अध्यक्ष
अटल बिहारी वाजपेयी
कार्यकाल: 1980 – 1986 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 55 वर्ष
लालकृष्ण आडवाणी
(पहली बार)
कार्यकाल: 1986 – 1991 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 58 वर्ष
(दूसरी बार)
कार्यकाल: 1993 – 1998 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 65 वर्ष
(तीसरी बार)
कार्यकाल: 2004 – 2005 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 77 वर्ष
मुरली मनोहर जोशी
कार्यकाल: 1991 – 1993 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 57 वर्ष
कुशाभाऊ ठाकरे
कार्यकाल: 1998 – 2000 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 75 वर्ष
बंगारू लक्ष्मण
कार्यकाल: 2000 – 2001 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 61 वर्ष
जना कृष्णमूर्ति
कार्यकाल: 2001 – 2002 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 72 वर्ष
एम. वेंकैया नायडू
कार्यकाल: 2002 – 2004 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 53 वर्ष
राजनाथ सिंह
(पहली बार)
कार्यकाल: 2005 – 2009 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 54 वर्ष
(दूसरी बार)
कार्यकाल: 2013 – 2014 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 61 वर्ष
नितिन गडकरी
कार्यकाल: 2009 – 2013 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 52 वर्ष
अमित शाह
कार्यकाल: 2014 – 2020 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 49 वर्ष
जे.पी. नड्डा
कार्यकाल: 2020 – 2024 किस उम्र में बने अध्यक्ष: 59 वर्ष
नितिन नबीन
कार्यकाल: 2025 – किस उम्र में बने अध्यक्ष: 45 वर्ष




