अडाणी के गोंदलपारा कोल माइंस के विरोध में आए बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल, बाबूलाल मरांडी के सुर से अलग दिया बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

godalpara

हजारीबाग: गोंदलपारा में अडाणी के कोल माइंस में जन सुनवाई के दौरान हुई महिलाओं के साथ मारपीट और नकाबपोशों द्वारा हमले के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेता एक नजर आ रहे हैं । बीजेपी के हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अडाणी के प्रस्तावित कोल माइंस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए हैं । वहीं हजारीबाग के बड़कागांव की ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट का विरोध किया है ।

मनीष जायसवाल ने किया विरोध

सांसद मनीष जायसवाल ने लिखा कि “वर्षों से बड़कागांव गलत नीतियों और कुंठित मंशाओं का दंश झेलता आ रहा है। आज आवश्यकता जनप्रतिनिधियों को नेतागिरी का अवसर खोजने की नहीं, बल्कि ग्रामीणों के वास्तविक मुद्दों का शांतिपूर्ण और संवादात्मक समाधान निकालने की है।

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में प्रस्तावित परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की आशंकाएँ और विकास से जुड़े प्रश्न सामने आए हैं।”

अंबा प्रसाद ने साधा निशाना

इधर अंबा प्रसाद भी स्थानीय आजसू विधायक रोशनलाल चौधरी पर निशाना साधा है और अडाणी के लिए काम करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि नियम-कानूनों को ताक पर पर रख कर बेशकीमती जमीन अडाणी को दी जा रही है ।

See also  CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को देनी पड़ी 'सफाई': दुबे के बयान से बीजेपी का वास्ता नहीं

बाबूलाल ने सरकार पर बोला हमला

हांलाकि बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़कागांव के गोंदुलपारा की घटना को जंगलराज करार दिया जिसके बाद से बीजेपी और आजसू के नेता एक तरफ सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के सांसद इस प्रोजेक्ट के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now