निशिकांत दुबे का विवादित बयान, ‘जितने भी गृह युद्ध हो रहे है इसके जिम्मेदार हैं CJI संजीव खन्ना’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

निशिकांत दुबे का विवादित बयान, 'जितने भी गृह युद्ध हो रहे है इसके जिम्मेदार हैं CJI संजीव खन्ना'

डेस्कः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का एक और विवादित बयान सुर्खियों में है। वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार की ओर से मीडिया में बयान देते हुए निशिकांत दुबे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर निशाना साधा है। मीडिया एजेंसी से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा है कि भारत में जितने भी गृहयुद्ध हो रहे है उसके जिम्मेदार सीजेआई संजीव खन्ना साहब है। निशिकांत दुबे के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और उसने बीजेपी पर निशाना साधा है।

 

कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बयान
निशिकांत दूबे ने कहा है कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। उन्होंने ये भी कहा है कि क़ानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए!13 मई को जस्टिस खन्ना रिटायर होने वाले हैं!

“ठाकरे नाम मिटाना चाहती है BJP, ऐसे में अगर दोनों ठाकरे साथ आते हैं तो महाराष्ट्र करेगा स्वागत” – संजय राऊत का बड़ा बयान

दो दिन पहले उपराष्ट्रपति ने भी कुछ ऐसा ही कहा था। निशाने पर CJI जस्टिस संजीव खन्ना हैं। इसकी एक वजह तो वक्फ संशोधन कानून के कुछ प्रावधानों पर कोर्ट का ऐतराज़ और कोर्ट की दख़ल से उसपर रोक है! एक और वजह है। इसी संजीव खन्ना की बेंच ने आदेश दिया था कि जब तक वह पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई नहीं हो जाती तब तक देश में कोई और मंदिर-मस्जिद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। नतीजा हुआ कि रोज रोज मंदिर मस्जिद विवाद के नए नए मामले अदालतों में आ रहे थे, उसपर विराम लग गया था!

See also  Godda में कांग्रेस के अंदर जबदस्त खींचतान, राहुल भी नहीं कर सके दीपिका-प्रदीप और इरफान के बीच टकराव खत्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now