बिहार-यूपी और हरियाणा के 22 स्थानों पर हथियार तस्करी के मामले में NIA की छापेमारी, 4 गिरफ्तार

बिहार-यूपी और हरियाणा के 22 स्थानों पर हथियार तस्करी के मामले में NIA की छापेमारी, 4 गिरफ्तार

डेस्कः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गुरुवार को संगठित अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में बिहार, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में 22 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के अनुसार गुरुवार को हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के मामले में 3 राज्यों में 22 जगहों पर तलाशी के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  इसमें बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल है।

बिहार शिक्षक भर्ती पर आया नया अपडेट, शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां
एनआइए की अलग-अलग टीमों ने एक साथ बिहार के नालंदा, शेखपुरा और पटना जिलों में सात स्थानों जबकि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 13 स्थानों पर छापेमारी की। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दो स्थानों पर तलाशी ली गई।तलाशी के बाद एनआइए ने पटना से शशि प्रकाश, शेखपुरा से रवि रंजन सिंह और कुरुक्षेत्र से विजय कालरा और कुश कालरा को गिरफ्तार किया है।जांच के अनुसार, सभी आरोपित अवैध हथियार तस्करी के संगठित गिरोह से जुड़े हैं। इनका नेटवर्क हरियाणा से उत्तरप्रदेश- बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी करता था।

ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त अमीत कुमार को भेजा नोटिस, लिखा-उपस्थित नहीं होने पर होगी गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार, तीनों राज्यों में हुई छापेमारी में करीब एक करोड़ नकद और विभिन्न बोर के हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए हैं।इसके साथ ही डिजिटल उपकरण भी एनआइए की टीम ने जब्त किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक डेटा मिला है। फर्जी और संदिग्ध पहचान पत्र सहित कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

रांची ED की टीम ने चिटफंड घोटाले में की छापेमारी, 20 ठिकानों पर एक साथ रेड
यह मामला बिहार से जुड़ा है, जब इसी साल जून-जुलाई में स्थानीय पुलिस ने कई अवैध हथियार और बड़ी संख्या में कारतूसों की बरामदगी की थी।इसके बाद राजेंद्र प्रसाद, कुमार अभिजीत, शत्रुधन शर्मा और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआइए ने अगस्त 2025 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी जिसकी जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now