राजा-सोनम रघुवंशी मामले में नया मोड़, गाइड का दावा-उस दिन उनके साथ थे तीन पुरूष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

राजा-सोनम रघुवंशी मामले में नया मोड़, गाइड का दावा-उस दिन उनके साथ थे तीन पुरूष

डेस्क:हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम को लेकर शनिवार को एक गाठड ने बड़ा दावा किया है। टूरिस्ट गाइड ने कहा है कि जिस दिन यह कपल सोहरा क्षेत्र से लापता हुआ था, उस दिन उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे और उसने उन चारों को सीढ़ियां चढ़कर जाते हुए देखा था। उस गाइड ने पुलिस के पास भी अपना बयान रिकॉर्ड करा दिया है और एक पुलिस अधिकारी ने भी उसके बयान देने की पुष्टि की है। इंदौर का रहने वाला यह कपल 23 मई को लापता हुआ था, जबकि इसके 11 दिन बाद राजा का शव 2 जून को एक खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिल गया था, जबकि उनकी पत्नी अबतक लापता है।

बिहार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने लिखा भावुक पोस्ट, सत्यपाल मलिक ने कहा- हालत गंभीर है, रहूं न रहूं सच बताना चाहता हूं
यह नया दावा शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड का काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने किया है। पीडी ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने बताया कि वह उस दंपति को पहचानता है, क्योंकि उनके लापता होने से एक दिन पहले उसने उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को नियुक्त कर लिया था।

See also  गुमलाः भीषण सड़क हादसा, डायवर्जन पर पुल के नीचे गिरा पिकअप वैन; कई बाराती गंभीर तौर से घायल

शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची तो देने लगा छत से कूदने की धमकी, इंस्टाग्राम पर करने लगा लाइवस्ट्रीम,देखे VIDEO
अल्बर्ट ने कहा, ‘चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही बोलना जानता हूं।’ अल्बर्ट ने कहा कि ‘मैंने 22 मई को उस कपल को नोंग्रियाट ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन वो भा-वान्साई नाम के एक अन्य गाइड से बात कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।’
गाइड ने दावा किया, ‘जब मैं मावलाखियात पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।’ उसने अपना बयान पुलिस के पास भी दर्ज करा दिया है। इस नवविवाहित जोड़े ने जो स्कूटर किराये पर लिया था, वह मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर, सोहरारिम में पाया गया था, और उसमें चाबी भी लगी हुई थी।

See also  1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर विस घेराव की कोशिश

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय
वहीं इस मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की सिफारिश की है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार सोनम रघुवंशी और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेघालय प्रशासन के संपर्क में हैं। सीएम ने आगे बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और सोनम रघुवंशी को सुरक्षित वापस लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

See also  कौन है पोटो हो जिसका जिक्र हेमंत और कल्पना ने किया ? तीर से निकलती थी आग, थर्राते थे गोरे, हाथी पर चढ़ कर फाँसी देने आया था अंग्रेज अफसर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now