नेपाल जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, पोखरा से काठमांडू जा रही थी बस

नेपाल जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, पोखरा से काठमांडू जा रही थी बस

डेस्क: इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से आ रही है जहां एक बड़ी बस दुर्घटना हुई है। नेपाल के तनहूं जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक भारतीय बस मार्स्यागदी नदी में गिर गई है। यूपीएफटी 7623 नंबर की बस पोखरा से काठमांडू जाते समय नदी में गिर गई है। तनहूं जिले के डीएसपी दीपक कुमारा राय ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

 

- Advertisement -
LD-advertisement

रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी; VIDEO
इस बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई है। दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे हुए भारतीय को लेकर काठमांडू जा रही थी। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार न्यूपाने ने पुष्टि की, "बस दुर्घटना स्थल से 14 शव बरामद किए गए।"

- Advertisement -
royal-soler-new


बताया जा रहा है कि यूपी के गोरखपुर से यात्रियों को लेकर बस नेपाल आई थी। तनहूं जिले के आइना पहाड़ा में नियंत्रण खोने के बाद मार्स्यागदी नदी में गिर गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now