नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को था बुलाया; देशभक्ति पर उठने लगे सवाल तो ऐसे दिया जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

neeraj chopra

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और देश के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने ऊपर हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक भावुक बयान में कहा है कि वह देश के सम्मान और परिवार की गरिमा से कभी समझौता नहीं करेंगे।

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को किया था आमंत्रित

नीरज ने हाल ही में पाकिस्तानी एथलीट अर्शद नदीम को ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में आमंत्रित किया था, जिसको लेकर उन्हें और उनके परिवार को नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि “अर्शद को दिया गया निमंत्रण एक एथलीट से दूसरे एथलीट के लिए था – इससे ज्यादा कुछ नहीं।” उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत को विश्वस्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम था।

See also  बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया

पहलगाम अटैक के बाद अरशद को जाना पड़ा

नीरज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया और कहा कि “पिछले 48 घंटों में जो कुछ हुआ, उसके बाद अर्शद की उपस्थिति पूरी तरह से असंभव हो गई थी। मेरा देश और उसके हित हमेशा पहले आएंगे।”

मेरी देशभक्ति पर सवाल ना उठाएं

उन्होंने आगे कहा, “मुझे दुख है कि मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं और मेरा परिवार सामान्य लोग हैं। कृपया हमें गलत तरीके से पेश न करें।” उन्होंने मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाए गए झूठे नैरेटिव्स पर भी नाराज़गी जाहिर की।

नीरज ने मां का जिक्र किया

नीरज ने अपनी मां को लेकर भी चिंता व्यक्त की, जिन्हें एक साल पहले दिए गए एक मासूम बयान पर पहले सराहा गया था, लेकिन अब उसी बयान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

See also  नामकुम जमीन घोटाले में ACB रेस, तत्कालीन CO श्वेता वर्मा और कर्मी रडार पर

बयान के अंत में नीरज चोपड़ा ने संकल्प लिया, “मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगा ताकि दुनिया भारत को गर्व और सम्मान की नजर से देखे।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now