DPS Ranchi के म्यूजिक टीचर माइकल घोष की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम, जोन्हा फॉल में बहे थे

dps ranchi music teacher

जोन्हा जलप्रपात में बहे रांची डीपीएस के संगीत शिक्षक माइकल घोष का शुक्रवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एनडीआरएफ की टीम और अनगड़ा थाना पुलिस ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। घटनास्थल पर मौजूद उनके परिजन और सहकर्मी बेहद दुखी और व्याकुल हैं।

DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान

गौरतलब है कि गुरुवार को माइकल घोष अपने दो शिक्षक मित्रों पंकज श्रीवास्तव और ऋत्विक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने आए थे। खाना खाने के बाद वे पानी के बीच एक बड़े पत्थर पर फोटो खिंचवाने गए थे, जहां फिसलकर तेज धार में बह गए।

- Advertisement -
LD-advertisement

 जोन्हा फॉल में जल प्रवाह अभी भी काफी तेज है, जिससे खोज अभियान में कठिनाई हो रही है। एनडीआरएफ की टीम बोट और रस्सियों की मदद से विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही है, साथ ही स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

- Advertisement -
royal-soler-new

माइकल घोष मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं और वर्तमान में रांची के अल्कापुरी इलाके में रहते थे। परिवार को जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, उनकी चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है।

प्रशासन की ओर से पर्यटकों को जलप्रपात के तेज बहाव और फिसलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now