नक्सलियों ने किये एक के बाद एक लगातार तीन धमाके, एक रेलकर्मी की मौत, एक घायल

नक्सलियों ने किये एक के बाद एक लगातार तीन धमाके, एक रेलकर्मी की मौत, एक घायल

डेस्कः झारखंड में एक के बाद एक लगातार तीन धमाके हुए। यहां के चक्रधरपुर रेलमंडल में नक्सलियों ने बंद के दौरान रविवार को 11 घंटे के भीतर तीन जगह आईईडी विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। विस्फोट में एक गैंगमैन की मौत हो गई, जबकि ट्रैकमैन(मैट) गंभीर रूप से घायल है। घायल ट्रैकमैन का इलाज राउरकेला के निजी अस्पताल में चल रहा है। विस्फोट में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद सुबह से रेंजड़ा और करमपदा के बीच मालगाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया। इस रूट पर मालगाड़ियों का ही परिचालन होता है।

भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा, कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत
रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की पहली घटना सुबह 6.40 बजे रेंजड़ा और करमपदा रेलवे स्टेशन के बीच घटी। विस्फोट में ढाई मीटर तक लगे 60-60 केजी के रेलवे के स्लीपर उड़ने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना दिन में 10.05 बजे बिमलगढ़-रेंजड़ा और करमपदा सेक्शन के बीच घटी, जहां 58 वर्षीय गैंगमैन एतवा उरांव की मौत हो गई और 50 वर्षीय ट्रैकमैन बुधराम मुंडा घायल है। दोनों ओडिशा के सुंदरगढ़ के डलाईकेला के रहने वाले हैं। तीसरी घटना शाम पांच बजे करमपदा के पास घटी। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।

See also  झारखंड के बोकारो में मिला हथियारों का जखीरा, इंसास राइफल और SLR बरामद

निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
ट्रैक पर बैनर लगाए जाने की सूचना पर रविवार सुबह बिमलगढ़-करमपदा-रेंजरा सेक्शन में गैंगमैन और ट्रैकमैन को पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया था। इसी दौरान विस्फोट में एतवा और बुधराम घायल हो गए। बाद में एतवा की मौत हो गई। बुधराम राउरकेला के अस्पताल में इलाजरत हैं। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे।

गुमला के कृष्णा टाना भगत का अंडर-16 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, परिवार और जिले में खुशी की लहर
बंडामुंडा एडीएम वन नवल किशोर सिंह अस्पताल पहुंचे। वहीं राउरकेला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इधर, घटना को लेकर मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने कहा है कि नक्सली जोन होने के बाद भी रेलकर्मी को पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया, जिस कारण उनकी मौत हुई है। दूसरा जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन रेलकर्मियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुआ है।

See also  दामाद के प्यार में फरार हुई सास गिरफ्तार, नेपाल बॉडर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now