गुमला के कृष्णा टाना भगत का अंडर-16 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, परिवार और जिले में खुशी की लहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

Gumla's Krishna Tana Bhagat selected in Under-16 team

गुमलाः युवा क्रिकेटर कृष्णा टाना भगत का चयन अंडर-16 भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। कृष्णा के सेलेक्शन से जिले और गांव में खुशी की लहर दौड़ रही है। सीमित संसाधनों में कृष्णा ने यह मुकाम पाया है। खेल नगरी के रूप में पहचान बना चुके गुमला जिले ने एक और खिलाड़ी दी है।राजकीयकृत मध्य विद्यालय, गुमला में कक्षा आठ का छात्र 14 वर्षीय कृष्ण टाना भगत का चयन अंडर-16 इंडिया क्रिकेट टीम में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकगण और पूरे जिले में उत्साह की लहर दौड़ गई।

निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
सिसई के सिसकारी गांव का रहने वाला है कृष्णा
कृष्णा मूल रूप से सिसई प्रखंड के नगर सिसकारी गांव का निवासी है। वर्तमान में उसका पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है। उनके पिता वेल्डिंग का और माँ सिलाई का कार्य करती हैं। प्रारंभ से ही क्रिकेट के प्रति उसका गहरा लगाव रहा है। माता-पिता ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद उसे लगातार प्रोत्साहित किया। दिसंबर 2024 में रांची में आयोजित ट्रायल में शामिल होकर उसने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और एक बैट्समैन के रूप में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की।

See also  कुत्ते भी इंसानों की तरह है जलते! दूसरों को ज्यादा प्यार मिलने पर करते हैं ऐसी हरकतें...

HHH KK FFF

वोटर लिस्ट लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उठाये सवाल,पूछा- एक ही मकान नंबर में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव कैसे!
वर्तमान में कृष्णा गुमला के महुआडीपा में एक मित्र के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई और क्रिकेट की साधना कर रहा है। वह प्रतिदिन बस से विद्यालय आता है और शाम को परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कोच ज्ञान सर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकगण और सहपाठियों ने कृष्णा की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने इसे प्रेरणादायक बताया और कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद अगर समर्पण हो तो हर मंजिल मुमकिन है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now