एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा की महिला मित्र एनकाउंटर में ढ़ेर

एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा की महिला मित्र एनकाउंटर में ढ़ेर

रांची: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा महिला मित्र को एनकाउंटर पर मार गिराया है। बुधवार को सुरक्षाबलों ने कोल्हान में एनकाउंटर करते हुए कुख्यात संजय गंझू और एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा की महिला मित्र हेमंती मंझिया को ढ़ेर कर दिया। दोनों ही अनल के बहुत ही खास थे, संजय संगठन में जोनल कमांडर और हेमंती एरिया कमांडर थी।

प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा, फिर से टेंट में लगी आग
हेमंती कोल्हान में एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा के साथ वर्षो से रह रही थी। बोकारो जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव की रहने वाली हेमंती अनल की सुरक्षा के लिए हाथों में इंसास राइफल लेकर घुमा करती थी। अनिल के प्रमुख बॉडीगार्ड और सबसे विश्वस्त के रूप में हेमंती की पहचान थी, उसे अनल दा के महिला मित्र के रूप में ज्यादा लोग जानते थे। अनल ने हेमंता को एरिया कमांडर का पद दे रखा था। इससे पहले 22 जनवरी 2025 को बोकारो में एरिया कमांडर शांति को पुलिस ने मार गिराया था।

Video: बापू को श्रद्धांजलि देनी थी बजाने लगे ताली ,नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या है?
दो सप्ताह के अंदर दो महिला नक्सलियो समेत चार के मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमोल होमकर बेहद उत्साहित हैं। आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि कोल्हान में भाकपा माओवादियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। संजय और हेमंती के मारे जाने से उनकी रीढ़ टूट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now