झारखंड में नक्सल अभियान और एनकाउंटर से खलबली, निर्णायक ऑपरेशन से पहले सरेंडर करने की तैयारी में कई नक्सली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2025

झारखंड में नक्सल अभियान और एनकाउंटर से खलबली, निर्णायक ऑपरेशन से पहले सरेंडर करने की तैयारी में कई नक्सली

रांचीः झारखंड में नक्सल के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान से नक्सलियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। सारंडा, लातेहार, पलामू, में चल रहे ऑपरेशन से नक्सलियों के बीच खलबली मची हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई नक्सलियों की हिम्मत टूट गई है और अब वो सरेंडर करने की तैयारी कर रहे है।

एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य
झारखंड पुलिस ने पिछले महीने तीन बड़े इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिसके बाद इलाके में सक्रिय नक्सली संगठनों में अंदरूनी टूट और भय का माहौल देखा जा रहा है। झारखंड पुलिस की लगातार कार्रवाई से झारखंड में नक्सलियों के बीच दहशत है। खासकर जब से बोकारो, लातेहार ओर पलामू में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर हुआ है, तब से नक्सलियों में बेचैनी ज्यादा बढ़ गई है ओर कई नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन नक्सलियों में भय का माहौल है और सरेंडर कर सकते हैं।

See also  रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, मां और पत्नी के सामने पुलिस ने पीटा, VIDEO वायरल, DGP ने लिया एक्शन

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

सारंडा इलाके में केंद्रीय बलों की मदद से भाकपा माओवादियों के ईआरबी सचिव मिसिर बेसरा, सेंट्रल कमेटी मेंबर पतिराम मांझी और आकाश मंडल उर्फ तिमिर, अनमोल के दस्ते के खिलाफ अभियान जारी है. सारंडा में चल रहे निर्णायक ऑपरेशन को लेकर भाकपा माओवादी दबाव में हैं।झारखंड के लातेहार और पलामू जिले में पुलिस ने पिछले महीने तीन बड़े इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिसके बाद इलाके में सक्रिय नक्सली संगठनों में अंदरूनी टूट और भय का माहौल देखा जा रहा है।

धनबाद SSP प्रभात कुमार के नाम पर बना फेक फेसबुक अकाउंट, कई लोगों से किया गया संपर्क

पुलिस की इन कार्रवाइयों के बाद नक्सली संगठन में अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस के अनुसार, लगातार छापेमारी और मुठभेड़ से बचने के लिए नक्सली अपने सुरक्षित ठिकानों में छिप गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई नक्सली आत्मसमर्पण की योजना बना रहे हैं और कुछ ने संगठन से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

See also  पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो हफ्तों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी,जानें- आपके शहर में क्या है नए रेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now