नालंदा में ED की Raid, ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए क्रिफ्टो करेंसी का हो रहा था बड़ा खेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

Nalanda ED

 नालंदाः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता टीम ने गुरुवार को बिहारशरीफ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई, जिसमें ‘फायविन’ नामक गेमिंग एप का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बड़ा स्कैम

ईडी की टीम ने अंबेर नईसराय, गढ़पर, अस्पताल चौक और बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क जब्त किए। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एक स्थानीय अधिवक्ता के यहां भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि छापेमारी इतने गोपनीय तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

See also  सिक्किम टनल हादसा में झारखंड के चार मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली जानकारी

क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा है मामला

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़ा हुआ है। इस रैकेट में क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से गेमिंग एप से कमाए गए करोड़ों रुपये विदेशों में भेजे जा रहे थे। चीन के नागरिकों के इस रैकेट में शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिहारशरीफ में शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवाओं को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कई रसूखदार व्यक्तियों के इस ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से मोटी रकम कमाने की बात सामने आई है।

बिहार में बड़ा हादसाः जहरीली गैंस ने ली चार की जान, कई गंभीर रूप से बीमार, अस्पताल में जमकर तोड़फोड़

फायविन एप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग

‘फायविन’ एप एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता रंगों का अनुमान लगाकर पैसे जीत सकते हैं। सही अनुमान पर दोगुने से लेकर 36 गुना तक का इनाम मिलने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस तरह के एप्स में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का जोखिम बहुत अधिक होता है।

See also  AJSU प्रमुख सुदेश महतो को राहत, आचार संहिता मामले में कोर्ट ने किया बरी

ऑनलाइन गेेमिंग और  क्रिप्टो करेंसी पर  शिकंजा

ईडी की यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी के अवैध उपयोग और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी पर एक बड़ा प्रहार है।क्रिप्टोकरेंसी एक तरह की डिजिटल मुद्रा है जो किसी भी केंद्रीय बैंक या सरकारी संस्था के नियंत्रण में नहीं होती। यह विकेंद्रीकृत तरीके से चलती है, यानी इसे कोई एक इकाई नियंत्रित नहीं करती। बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती हैं।

 

हजारीबाग ACB की कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now