डेस्कः हैदराबाद के पीरजादीगुडा में एक दुखद घटना में, एक महिला ने कथित तौर पर सड़कों पर नग्न अवस्था में दौड़ने और झील में कूदने के बाद आत्महत्या कर ली। सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक तेजस्विनी पहले निर्वस्त्र होकर मंदिर पहुंची और वहां से मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई।
लिस ने जानकारी दी है वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. पहले वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी, फिर वह विशाखापत्तनम में रहने लगी। पुलिस ने जानकारी दी कि उसके माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद के कारण पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं और मां हैदराबाद पीरजादिगुडा में रहती थीं।
युवती का शव बरामद मगर मूर्ति की तलाश जारी
युवती के तालाब में कूदने के बाद शव तो बरामद हो गया है लेकिन मूर्ति की तलाश की जा रही है, जिसे जांचकर्ता एक महत्वपूर्ण सबूत भी मान रहे हैं। पुलिस ने युवती की मां से भी पूछताछ की है और साथ ही वित्तीय लेनदेन और घटना से पहले के दिनों में उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं।
मौत से पहले दिन मां के साथ गई थी घर ढूंढने
पुलिस के मुताबिक- 17 जुलाई को वह और उसकी मां मियापुर में एक दो बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदने के इरादे से देखने गई थी। घर लौटने के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोईं. इसके बाद मृतक युवती ने अपनी मां के कमरे में ताला लगा दिया और नग्न अवस्था में मंदिर जाकर तालाब में कूद गई। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब से शव बरामद किया।पोस्टमार्टम के बाद शव मां को सौंप दिया गया है।पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि युवती के पिता को भी घटना की सूचना दे दी गई है।अधिकारी ने बताया कि मृत महिला और उसकी मां दोनों ही भय और डर से ग्रस्त थीं।
एक लाख रुपये किराए के फ्लैट में रहती थी तेजस्विनी
जांच करने वालों को पता चला है कि तेजस्विनी एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जिसके लिए वह कथित तौर पर रोज़ाना लगभग 3500 रुपये यानी महीने में करीब 1 लाख रुपये दे रही थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि बिल्डिंग की सबसे ऊपरी दो मंजिलों को कथित तौर पर एक लॉज की तरह चलाया जा रहा था और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसका इस मामले से कोई संबंध है।


