शादाब जकाती गिरफ्तार, जानिये क्यों मुसीबत में फंसा ’10 रुपये का बिस्कुट’ वाला फेमस Youtuber

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2025

शादाब जकाती गिरफ्तार, जानिये क्यों मुसीबत में फंसा '10 रुपये का बिस्कुट' वाला फेमस Youtuber

डेस्कः ’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’, अगर आप सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स या फिर एक्स पर ये वीडियो कभी न कभी जरूर देखा होगा. इस एक वीडियो से सोशल मीडिया के नए सेंसेशन बने शादाब जकाती अब अपने नए कंटेंट की वजह से ही जेल पहुंच गए. हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई.दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने वीडियो में एक बच्ची का इस्तेमाल कर अश्लील कंटेंट बनाया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और फिर यह मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा. आयोग के निर्देश पर पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार कर लिया.

वाराणसी के शुभम जायसवाल के ‘ड्रग कार्टल’ ने कैसे झारखंड में फैलाया पांव ? कौन है अमित सिंह टाटा? धनबाद में एक ही जगह पर कैसे मिले इतने लाइसेंस?
मेरठ के इंचौली गांव के रहने वाले शादाब जकाती पहले सऊदी अरब में कामगार थे. इसी दौरान उन्होंने सबसे पहले  TikTok से कॉमेडी वीडियो बनाने की शुरुआत की थी,टिकटॉक जब बंद हो गया तो  उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स, YouTube Shorts और अन्य प्लेटफार्मों पर अपना कंटेंट बनाना जारी रखा. शादाब की देसी-भाषा, सादगी ,कॉमेडी टाइमिंग और मज़ेदार डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें मशहूर कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए.

See also  JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार, तीन दिन से चल रही थी पूछताछ

विनय चौबे और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ी, रांची के जगन्नाथपुर थाने में पांचवां मामला दर्ज
फेसबुक, इंस्टा पर कुल 7 मिलियन फॉलोअर्स
उनकी रील्स की लोकप्रियता ने उन्हें भारत ही नहीं, विदेशों में भी जाना पहचाना चेहरा बना दिया. विदेश में भी उनकी रील्स अच्छी-खासी वायरल होने लगीं और बड़े-बड़े क्रिकेटर तक उनके कॉमेडी वीडियो पर रील्स बनाने लगे. अभी फेसबुक पर उनके 4.3 मिलयन जबकि इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. शादाब जकाती अपने वायरल कंटेंट की वजह से कई देशों की यात्रा कर चुके हैं.

महिला सिपाही के कमरे से बाहर निकलने का वीडियो सामने आने के बाद SHO पर गिरी गाज, पुलिस अधिकारी चंदन राम लाइन क्लोज
किस कंटेंट की वजह से जाना पड़ा जेल
हालांकि इसी लोकप्रियता ने उन्हें मुश्किल में भी डाल दिया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का कारण बना जिसमें वो एक बच्ची और महिला के साथ दिख रहे थे. उसमें जो डायलॉग थे उन्हें अश्लील और अनुचित माना गया और मेरठ पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. शादाब को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई. जमानत मिलते ही उन्होंने विवादित वीडियो हटाया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी.

See also  सहरसा में मिड-डे मील में मिला सांप, 300 बच्चे बीमार, 115 गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now