नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, 2 किलोमीटर तक बहने के बाद ग्रामीणों ने ऐसे किया रेस्क्यू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2024

नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, 2 किलोमीटर तक बहने के बाद ग्रामीणों ने ऐसे किया रेस्क्यू

कोडरमाः जाको राखे साईया मार सके न कोय, कबीर का ये दोहा कोडरमा में एक बार फिर सही साबित हुआ। जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा में बराकर नदी में तीन बच्चे नहाते हुए मौज मस्ती कर रहे थे इसी दौरान पानी के तेज बहाव में तीनों बच्चे बह गये।

पटना में गंगा नदी खतरे के निशान के पार, मेट्रो रेल यार्ड में पानी ने किया प्रवेश
पानी में बहने के दौरान बच्चों ने समझदारी दिखाई और 12-13 साल के तीनों बच्चे एक दूसरे का हाथ थामें रखा और जोर से आवाज लगानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बच्चो की आवाज पर नदी की ओर देखा तो नजर आया कि बच्चे पानी के तेज बहाव में बहते जा रहे है। बच्चों को इस तरह बहते देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का तरीका निकाला और गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर सतडीहा पुल के नीचे ग्रामीणों ने रस्सी फेंका और रस्सी के सहारे पानी के बहाव से बच्चों को खींचकर लाया और सीढ़ी के सहारे एक एक करके बच्चों को नदी से बाहर निकाला।

See also  बिहार में ब्लॉक ऑफिस का ब्लंडर, एड्रेस प्रूफ में लड़की की जगह ट्रैक्टर की फोटो,गांव का नाम ट्रैक्टरपुर, डाकघर, कुत्तापुर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now