- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Muzaffarpur में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में दो अपराधी को लगी गोली

Muzaffarpur में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में दो अपराधी को लगी गोली

मुजफ्फरपुर: जिले में अपराधियों के बढ़े मनोबल के खिलाफ पुलिस ने जबदस्त अभियान चला रखा है। गुरूवार को पुलिस ने बोचहां के तरफ दरभंगा वाले हाईवे पर लूटपाट की नियत से इकट्ठा हुए अपराधियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए अपराधियों ने पुलिस को फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की और दो अपराधियों के पैर में गोली लगी।

Bihar का वांटेड गैंगस्टर UP के मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढ़ेर, बेगूसराय में छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर हो गया था फरार
मुजफ्फरपुर हाईवे पर आये दिन लगातार लूटपाट की घटनाएं सामने आती रही है। इस मुठभेड़ के बाद हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला दो शार्प शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इन दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार मुजफ्फरपुर पुलिस की मुहिम जारी रहेगी अपराध करने वाले बख्शे से नहीं जाएंगे अगर गोली चली तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे थे आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है हथियार भी बरामद है आगे की कार्रवाई चल रही है पूछताछ कर पूरे गिरोह का खुलासा होगा।

See also  बेल्ट से पीटा, पैंट नहीं उतार सके तो सिगरेट से दागा; बिहार में बंद कमरे में हैवानियत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now