रांची में प्रेम प्रसंग में हत्या, पत्नी गीता ने प्रेमी इरफान के साथ मिलकर पति को मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

झारखंड के खूंटी में मां के सामने नाबालिग बेटी की हत्या, लिवइन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप

रांचीः राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र इलाके में प्रेम प्रसंग में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बड़ी ही शातिराना तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमी वारदात के बाद से फरार है।

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी
पिठोरिया के रारहा गांव में हत्या की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। 45 वर्षीय लुम्बा उरांव की हत्या कर शव को इस तरह से सड़क किनारे फेंका गया कि लोगों को लगे कि लुम्बा की मौत एक सड़क हादसे में हुई है लेकिन लुम्बा के परिजन और गांव वाले को दुर्घटना की जगह इसे हत्या बताने लगे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के बयान के आधार पर पत्नी गीता देवी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

See also  लोहरदगा के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जिसके पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का था शक, पति ने उसके बच्चे का काट डाला गुप्तांग
घटना के बाद लुम्बा उरांव के भतीजे ने प्रेम प्रसंग में हुई इस हत्या की पोल खोल दी। उसने बताया कि काफी लंबे समय से दोनों के बीच अवैध संबंध था। गीता देवी को इरफान नाम के शख्स ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। धीरे-धीरे वो इसके नजदीक आने के साथ घर आना जाना शुरू कर दिया। पति को जब शक हुआ तो उसने इस आपत्ति जताई। लेकिन इरफान और गीता के बीच प्यार और बढ़ गया।

दुमका में डबल मर्डर से सनसनी,घर के अंदर मिला दंपत्ति का शव, मनसा पूजा मनाने बाहर गया था परिवार
लुम्बा के भतीजे ने आगे बताया कि इरफान इतना शातिर था कि उसने लुम्बा के घर में ही चोरी छीपे सीसीटीवी लगा दिया। ऐसा कर वो घर में हो रही हर गतिविधि को अपने कैमरे में देखता था। इसी बीच इरफान और गीता ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। गीता के ही कहने पर दोनों कांके इलाके में रहने लगे। इसके बाद भी जब इनका मन नहीं भरा तो दोनों ने लुम्बा उरांव को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इरफान के कहने पर गीता ने अपने पति को मिलने के लिए बुलाया और रास्ते में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने शातिराना तरीके से इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की। लुंबा के शव के पास ही उसके बैग को छोड़ दिया और उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। गांव वालों और परिजनों को दुर्घटना वाली थ्योरी सही नहीं लगी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो गांव वालों ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपने हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सके। वहीं इस वारदात के बाद इरफान फरार हो गया है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

See also  Shivraj Singh Chouhan और हेमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड BJP की बैठक, नाराज सीता सोरेन भी मीटिंग में पहुंची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now