हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन में अचेत मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2026

हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन में अचेत मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

जमशेदपुरः टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन के खाली रैक से एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली, उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं और वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। फिलहाल महिला अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। महिला की हालत और परिस्थिति को देखते हुए दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है।
इस संबंध में रेल पुलिस ने डॉक्टरों से मेडिकल जांच कराने का अनुरोध किया है। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए रेल पुलिस टाटानगर स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, हटिया-टाटा नगर पैसेंजर ट्रेन के टाटानगर पहुंचने के बाद जब खाली रैंक को यार्ड ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी रेल कर्मियों की नजर एक महिला पर पड़ी, वह कोच के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी को दी गयी। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने महिला को ट्रेन से बाहर निकाला और उसके बारे में जानने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी।
सदर अस्पताल से एमजीएम रेफर, गायनिक वार्ड में भर्तीः महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, बाद में डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला को अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

See also  NEET PAPER LEAK : क्या RJD से जुड़े है सॉल्वर गैंग के तार, मंत्री का लेटर भी संदेह के घेरे में, 9 में से 2 ही अभ्यर्थी EOU के पूछताछ में पहुंचे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now