- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा चुनाव के दौरान बढ़ेगी सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 हजार लोगों को धनबाद में सौपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा को और पुख्ता करने का फैसला किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने ये फैसला लिया है। इसके साथ ही सभी जिलों के एसपी को विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, बड़े पैमाने पर बदले गए अंचलाधिकारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक रिपोर्ट झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजी है। इसमें बताया गया है कि चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण नेताओं के भ्रमण, सभा, रोड़ शो, रैली सहित अन्य कार्यक्रम बढ़ जाते हैै। इन कार्यक्रमों में भीड़ होने की वजह से सुरक्षा संबंधित कुछ बिंदू बिना जांच के रह जाते है। इस दौरान नक्सल इलाकों में नक्सल सहित अन्य बिंदुओं पर खतरा रहता है। इसलिए कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाए।

See also  बीजेपी सांसद ढुलू महतो को बड़ी राहत, जानलेवा हमला मामले में कोर्ट ने किया बरी

हेमंत कैबिनेट में मंईयां सम्मान यात्रा का असर, कैबिनेट ने 2 महिला , 2 नर्सिंग और 2 मेडिकल कॉ़लेजों को दी मंजूरी ,जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज समेत कई संस्थाएं होंगी दुरुस्त
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो रिपोर्ट भेजी है चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 10 नेताओं के नाम शामिल है। इन्हे चुनाव के दौरान व्यापक सुरक्षा सिर्फ झारखंड में ही मिलेगी। रिपोर्ट में सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले इंतजाम और कार्यक्र्रमों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now