मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली में, सीट शेयरिंग पर होगी बात, बीमार रामदास सोरेन से सीएम ने की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2024

रांची : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चंपाई सोरेन शनिवार को दिल्ली गए। इसके साथ विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांड और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली गए है।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बीमार चल रहे जेएमएम विधायक रामदास सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार का षड्यंत्र सफल नहीं होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संघर्षशील सिपाही एक स्वर में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेताओं से बात करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। जेएमएम लोकसभा चुनाव में पांच से सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जेएमएम ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के भी सीटों पर दावा किया है। पूर्व में हुई दस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई थी और कहा गया था कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। इसी बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और उनकी जगह चंपाई सोरेन सीएम बने है। इसलिए अब चंपाई सोरेन सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेताओं से बात करेंगे और शिबू सोरेन से परामर्श के बाद अंतिम फैसला लेंगे।

See also  JMM स्थापना दिवस के मंच पर रोने लगी कल्पना सोरेन, 2024 में जहां निकले थे आंसू वहीं फिर हो गई भावुक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now