मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, पारसनाथ में की मरांग बुरू की पूजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, पारसनाथ में की मरांग बुरू की पूजा

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे तो उन्होने सबसे पहले पारसनाथ जाकर मरांड बुरू की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे।यहां नायके (पुजारी) चांदोलाल टुडू के द्वारा पारंपरिक संथाली तरीके से पूजा अर्चना करवायी गयी।देवता की पूजा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति की कामना की।मारांग बुरु दिशोम मांझी थान के प्रति संथाल समाज की विशेष आस्था है।समाज के लोग बताते हैं कि संथाल समाज के लोग जब भी कुछ कार्य करते हैं तो दिशोम मांझी थान को याद करते हैं।

424ac02f b858 4bb1 a4a3 68f4af54ce79

हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल
मुख्यमंत्री अपने गिरिडीह दौर मुख्यमंत्री कई विकास कार्यो का जायजा लेंगे। गांडेय से विधानसभा क्षेत्र में चल रही योजनाओं की गति प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।

See also  कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now