रांची : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत और लोहरदगा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा भगत के पुत्र एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ रविवार रात परिणय सूत्र में बंध गए। उनका विवाह चंपा टोप्पो और मंजू टोप्पो की पुत्री अंजली टोप्पो के साथ रांची स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ।

इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ-साथ राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि विवाहोत्सव के गवाह बने। विवाह समारोह में आम लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन भव्य और यादगार बन गया।

विवाहोत्सव समारोह में पहुंचे अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। सभी ने अभिनव सिद्धार्थ और अंजली टोप्पो के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशहाली बनी रहने की प्रार्थना की। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ विवाहोत्सव में शादी के सभी रस्मों को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

विवाह समारोह को लेकर दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि अभिनव सिद्धार्थ और अंजली टोप्पो का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय क्षणों से उज्ज्वल भविष्य सदैव परिपूर्ण रहे इसकी शुभकामनाएं दीं।










