धमेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले सांसद सुखदेव भगत, दवाब में पद छोड़ा स्वेच्छा से नहीं, “ये राहुल गांधी जी के 2 साल के संघर्ष की पहली कड़ी”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

धमेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर बोले सांसद सुखदेव भगत, दवाब में पद छोड़ा स्वेच्छा से नहीं, "ये राहुल गांधी जी के 2 साल के संघर्ष की पहली कड़ी"

DESK: लोहरदगा लोकसभा से सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये इस्तीफा दबाव की वजह से आया है, न कि प्रधान की पसंद या मामले के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से।
सांसद भगत ने कहा, 2 साल पूर्व जो राहुल गांधी ने छात्रों के भविष्य के लिए अभियान छेड़ा था, उसकी ये पहली कड़ी है”। उन्होंने कहा कि जितने भी देश के युवाओं ने प्रदर्शन किया है ये हम कह सकते हैं अगर हम सही रास्ते पर सही चीजों को लेकर चलें तो सरकार दबती है। अहंकारी सरकार का ये पहला कदम है जिसमें आज त्यागपत्र स्वीकार किया गया हैउन्होंने स्पष्ट किया कि “ये कोई स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं है। भारी दबाव में उन्होंने इस्तीफा किया है, तो ये आज भी उनकी संवेदनशीलता को प्रकट नहीं करता है।सांसद ने कहा, संघर्ष की ये पहली कड़ी है जो राहुल गांधी जी ने बीड़ा उठाया था। युवाओं ने जिस प्रकार प्रदर्शन किया है, वो साबित करता है कि सरकार गलती पर थी और राहुल जी और छात्र सही थे।

See also  सांसद सुखदेव भगत के घर का गृह प्रवेश, दिल्ली में आदिवासी रीति रिवाज के साथ की पूजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now