डेस्कः रामगढ़ के कुल्ही चौक के पास सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एनएचएआई के अधिकारियों पर भड़क गए। पूछा ये किसका रोड़ है, आपको पता भी है! बिना रोड़ ट्रांसफर हुए सड़क को कैसे ब्लॉक किया जा रहा है! एनएचएआई के अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया तो सांसद का तेवर और तीखा हो गया। बोले-अक्कल है! एक झांप मारेंगे न किसका रोड़ है, ये भी नहीं पता।
रामगढ़ में कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
सांसद ने कहा कि पीडब्ल्यूडी का कौन है। आपको रोड़ ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो कैसे काम कर रहे हैं। जबतक फार्मेलिटी पूरी नहीं हो जाता कैसे काम कर रहे हैं। आप लोग गुंडा बन रहे है! गुंडा गर्दी मत करो! आपलोग प्रशासन के लोग हैं, ऐसा मत करिए।
झारखंड में अभी और गिरेगा तापमान, रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा 4 डिग्री पहुंचा, विजिबिलिटी 300 मीटर हुई, कई उड़ाने प्रभावित
एनएचआईए के अधिकारियों ने कहा कि इसमें गुंडागर्दी की क्या बात है। सांसद ने कहा कि आप जवाब क्यों नहीं दे रहे है। आप कैसे काम करने के लिए आ गए। रोड़ ट्रांसफर नहीं हुआ तो कैसे काम हो रहा है। एप्रोच रोड़ जो पीडब्ल्यूडी का है, उसका पेमेंट भी ले लिए हो। लूटने नहीं देंगे। बिना पीडब्ल्यूडी के पूछे आप रोड़ कैसे काट दिए। बताया गया कि भारत माला परियोजना के तहत इसी सड़क से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क की घेराबंदी को लेकर लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद सांस पहुंचे थे।
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप
सांसद की सफाईः गड़बड़ियां दिखीं, इसलिए सख्त बोला
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बाद में कहा कि एनएचएआई के अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं। बिना पीडब्लूडी के अनुमति के काम हो रहा है। कई जगहों पर खामियां मिली हैं। एप्रोच रोड़ को ब्लॉक कर दिया गया है। पहाड़ काट कर पत्थर का उपयोग कर लिया जा रहा है। जब अधिकारियों से गड़बड़ियों का जवाब मांगा गया, तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।




