लातेहार के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, कमरे का सामान जलकर हुआ राख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

लातेहार के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, कमरे का सामान जलकर हुआ राख

लातेहारः सोमवार की सुबह लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में भीषण आग लग गई। हालांकि आगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, वहीं कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब 200 छात्राएं हॉस्टल से बाहर पीटी के लिए मैदान में आई थीं। तभी हॉस्टल के एक कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक हॉस्टल के हॉल नंबर 5 में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।

लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
इस हॉल में छात्राओं के बेड और अन्य सामान रखे थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  हिंडाल्को को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान, टीबी मरीजों के पोषण सहयोग के लिए हुई सराहना

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। दरअसल हॉस्टल का भवन काफी पुराना है और बिजली के तार भी जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाएं होने की आशंका पहले से थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now