झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची-खूंटी में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

रांचीः बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब वाला क्षेत्र बनने से एक बार फिर झारखंड में मानसून सक्रिय हो गय है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक राज्य के विभिन्न इलाकों में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

शर्मनाक! छात्रों के बीच बांटे जाने वाले किताबों को जला कर स्कूल में बनाया MDM, शिक्षा विभाग हकरत में आई
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर व दुमका में भारी बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को वज्रपात व तेज हवा के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, कोडरमा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़ व गोड्डा में भी वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  झारखंड में 27 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 12 जिलों में पारा 40 के पार, पलामू में 45.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम सहित 4 पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी
26 जुलाई को रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने की अपील की गयी है। वहीं 27 जुलाई को लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा व पलामू में मध्यम व भारी बारिश हो सकती है।

गुमला में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवती
मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को भी यही स्थिति रहेगी। इधर, बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे अधिक बोकारो में 11 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में पांच मिमी तेज बारिश हुई। देर रात चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़ व रांची में बारिश हुई है। राज्य में एक जून से अब तक 647.7 मिमी बारिश हुई है।

See also  मॉनसून की बारिश में भींगी रांची, राज्य में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, छह दिन के लिए येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now