मॉब लिचिंग पीड़ितों, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मिला मुआवजा, हेमंत सोरेन ने जताई हमदर्दी

Mob lynching and utpad sipahi

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में मॉब लिंचिंग के 28 पीड़ितों तथा झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार हुए 15 युवाओं के आश्रित/परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। वहीं मॉब लिंचिंग की घटना में घायल एक व्यक्ति के आश्रित को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत मॉब लिंचिंग की घटना में मृत स्व० मिथुन सिंह खेरवार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

 पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभागार में उपस्थित पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के भीतर विगत कुछ वर्षों में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिसमें कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में हम सभी से जिनका साथ छूटा है, जो हमें छोड़ गए उन्हें तो वापस नही लाया जा सकता है, लेकिन आगे के जीवन में हमसभी लोग आश्रित परिवारों को कैसे मदद कर सके, किस प्रकार एक-दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करें यह बहुत महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 18.24.51

सरकार है संवेदनशील

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हमसभी लोग यहां  घटनाओं में असमय काल के गाल समाए लोगों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक संवेदनशील सरकार होने के नाते अपने जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा मॉब लिंचिंग में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आज यहां एकत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हमेशा ऐसे पीड़ित परिवारों के सुख-दु:ख को बंटता आया हूं।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 18.33.04

नौजवानों की मृत्यु की जांच जरुरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश में पहली बार देखने और सुनने को मिला है। पहले भी राज्य सरकार की ओर से कई बहाली प्रक्रियाएं हुई हैं लेकिन ऐसी घटना यदा-कदा ही देखने और सुनने को मिली है।सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस घटनाओं के विस्तृत जांच का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने राज्य में वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में पुलिस नियुक्तियां तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है उसे समय भी राज्य सरकार के लिए कैसी घटनाएं गंभीर चुनौती बनी रहेगी। यही कारण है कि केंद्र सरकार से हमारी सरकार ने डॉक्टर की एक बड़ी टीम को इस घटना की संपूर्ण जांच के लिए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है।

Mob lynching and utpad sipahi Mob lynching and utpad sipahi

मॉब लिंचिंग की घटनाएं दु:खदायी और दर्दनाक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में राज्य के भीतर विभिन्न मॉब लिंचिंग की घटनाओं में 28 लोगों की असमय मृत्यु हुई है यह घटना भी काफी दु:खदाई और दर्दनाक है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पीड़ित परिवारों के आश्रितों से कहा कि हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। आज आपसभी पीड़ित परिवार के लोगों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्रदान की जा रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now