बाथरूम में नहाती छात्राओं का साल भर से वीडियो बना रहा था युवक, रंगे हाथ पकड़ाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

sextortion

यूपी के आजमगढ़ की शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहीं छात्राओं का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाया जा रहा था। उसी बिल्डिंग में रहने वाला युवक सालभर से यह घिनौना काम कर रहा था। छात्राओं ने उसे वीडियो बनाते हुए रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह सालभर से छात्राओं के अश्लील वीडियो बना रहा था।

हीरापट्टी में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं। इलाके में कई विद्यालय, पैरा मेडिकल और पॉलीटेक्निक कॉलेज हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं भी आसपास किराए का कमरा लेकर रहती हैं। एक बिल्डिंग में आरोपी हिमांशु राय अपने माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहता है।

निशा उरांव बनीं रांची की अपर आयकर आयुक्त, पिता रहे है झारखंड सरकार में वित्त मंत्री

रविवार शाम बिल्डिंग में रहने वाली एक छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान उसकी नजर रोशनदान पर पड़ी। छत से उसका वीडियो बनाया जा रहा था। इस पर वह साथ रहने वाली छात्राओं के साथ छत पर पहुंची और वीडियो बना रहे हिमांशु राय को पकड़ लिया। जानकारी होने पर मकान के अन्य किराएदार भी पहुंच गए। लोगों ने हिमांशु का मोबाइल छीन लिया।

See also  रांची नगर निगम ने जारी की 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट, सबसे ज्यादा किस पर बकाया

उसका लैपटॉप भी चेक किया गया। जिसमें कई छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले। कई ऐसी छात्राओं के भी वीडियो मिले जो काफी पहले कमरा छोड़कर जा चुकी हैं। विवाद होने पर हिमांशु का पिता अजय राज भी आ गया और उसका बचाव करने लगा। शोर मचाने पर छात्राओं को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी हिमांशु राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नहाते समय वीडियो बनाए जाने का खुलासा होने के बाद से छात्राएं हैरान हैं। उन्हें लग रहा है कि यह युवक जाने किस इरादे से अश्लील वीडियो बना रहा था। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है।

छात्रों को साउंडप्रूफ कमरे में बुलाकर टीचर करता था दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 215 साल की जेल

See also  बीएसएल की सभी यूनिट बंद, 100 करोड़ का नुकसान; प्लांट में फंसे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now