सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

बिहार के मोतिहारी में बेची गई दुमका की नाबालिग लड़की, महिला समेत चार गिरफ्तार

रांचीः सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड स्थित लचरागढ़ में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग युवक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। लचरागढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप गांव के ही एक नाबालिग युवक पर लगाया है।

रांची के बिल्डर से हुई लूट मामले में बिहार से एक गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर की थी लूटपाट
दर्ज किये गए आवेदन में कहा गया है कि 16 जुलाई की रात युवक ने युवती को घर पर बुलाया और अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग युवक ने दो दिनों तक युवती को बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया। 19 जुलाई को नाबालिग लड़की किसी तरह से लड़के के चंगुल से भागकर घर आई और परिवार वालों को पूरे घटना की जानकारी दी। युवती ने बताया कि तीन महीने पहले भी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसके वीडियो बनाये गए।

See also  सूचना आयुक्त, लोकायुक्त और महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली, बाबूलाल ने हेमंत से मांगा जवाब

कोल्हान और संताल में 24 जुलाई को होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वीडियो सार्वजनिक करने की बात कहकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार और पुलिस से कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

बिहार के पूर्णिया में एसिड अटैक, पांच लोग झूलसे, बुजुर्ग के आंख की रोशनी गई
इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे मामले बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। आरोपियों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। उन्होने बच्ची और उसके परिवार को उचित सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now