रांची के बिल्डर से हुई लूट मामले में बिहार से एक गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर की थी लूटपाट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

रांची के बिल्डर से हुई लूट मामले में बिहार से एक गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर की थी लूटपाट

रांचीः राजधानी रांची के बिल्डर और जमीन कारोबारी अभय सिंह से अलकुशा मोड़ में 65 लाख रुपए की डकैती में एसआईटी ने बिहार के लखीसराय से छोटू पाठक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व 65 लाख रुपयों की बरामदगी के लिए बिहार, बंगाल व झारखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रांची के दो बिल्डरों को पुलिस की वर्दी पहनकर अपराधियों ने किया अगवा, लूट लिये 50 लाख रुपये
इधर चास मुख्यालाय पुलिस ने अभय सिंह के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 101/25 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 309(4) समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद ये कारवाई की गई। प्राथमिकी के अनुसार घटना में गिरफ्तार आरोपी के बाद अब छह वर्दीधारी समेत नौ लोगों की तलाश है। बिल्डर के अनुसार उन्हें धनबाद में जमीन चाहिए था। इस संबंध में किशनगंज के मित्र जय सिंह के जरिए मोतिहारी निवासी छोटू पाठक से संपर्क में आए, जिन्होंने धनबाद में छह एकड़ जमीन दिलाने की बात कही।

See also  Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…
जमीन के नाम षडयंत्र रचकर डकैती
18 जुलाई को छोटू के कहे अनुसार वाहन संख्या UP37A 3333 से रांची के मित्र बबलू तिवारी सचिन सिंह मनिंदर कुमार संग धनबाद गोविंदपुर खालसा होटल पहुंच छोटू पाठक से संपर्क किया। 15 मिनट बाद काले रंग की वैन्यू कार संख्या WB08के1415 आई, जिसका चालक जेके निरसा मुग्मा में छह एकड़ जमीन दिखाकर एग्रीमेंट का एक करोड़ रुपया मांगा। कैश ना होने के कारण उसने यस बैंक के एकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने को कहा। मित्र के जरिए 65 लाख आरटीजीएस कराया। फिर जेके कैश लेने के लिए कुमारडुभी गया। वहां 65 लाख कैश लिया, पर एग्रीमेंट का कोई कागजात नहीं दिया। विरोध करने पर रुपए समेत रांची छोड़ देने का बोल छोटू के इशारे पर जेके व अमित अपने कार में बैठकर घटनास्थल तक पहुंचे, तो एक स्कॉर्पियो पर सवार छह वर्दीधारी आरोपियों ने रोककर रुपए के संबंध में पूछने लगे। उनका पुलिस आईडी मांगने पर मारपीट करने लगे। कार से बाहर निकलकर शोर मचाया तो ग्रामीण उक्त कार को घेरने का प्रयास करने लगे, मौका देख सभी आरोपी पूपुनकी की ओर चारपहिया वाहन से रुपया लेकर फरार हो गए।

See also  2 साल B.Ed करने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सहायक आचार्य नियुक्ति में होंगे शामिल

IPS अमरजीत बलिहार के हत्यारे को सजा देने को लेकर दो जजों में मतभेद, एक ने फांसी की सजा रखी बरकरार तो दूसरे ने कर दिया बरी
तीन दिन से बिल्डर के परिजन परेशान
18 जुलाई को डकैती की घटना के बाद से बिल्डर अभय सिंह को साथ ले पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बीच उनका व उनके साथ आए तीन दोस्ती का पूरे परिवार के साथ संपर्क टूटा हुआ है। जिससे बिल्डर समेत उनके दोस्तों के परिजन काफी सशंकित व परेशान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now