सिमडेगाः जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र इलाके में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 नवम्बर की है।कोलेबिरा क्षेत्र की यह घटना उस वक्त हुई,जब नाबालिक लड़की अपनी तीन सहेलियों और एक लड़का मित्र के साथ घूमने निकली थी। देर शाम जब ये सभी वापस लौट रहे थे… तभी जामटोली इलाके में तीन युवकों ने इन्हें रोक लिया।
सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों गोपी सिंह,विकास सिंह और तारकेश्वर सिंह ने लड़कियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वे एक नाबालिक लड़की को जंगल की ओर ले गए। जहाँ तीनों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत अगले दिन को कोलेबिरा थाना में दर्ज कराई गई और पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत कांड दर्ज किया। पोक्सो एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं के तहत आरोपियों को नामजद किया गया।
जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और आगे की जांच तेजी से जारी है।फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है… और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पीड़िता को काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।




