डेस्कः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर पिछले कई दिनों से अलग-अलग तरह की अफवाहें चल रही थी। मंगलवार को इमरान खान को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लग गया। इमरान खान पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में वो सुरक्षित है और जिंदा है। किस्तान की जेल में इमरान खान से मुलाकात कर बाहर आई उनकी बहन उज्मा खानम ने बताया कि इमरान खान की तबीयत ठीक है। लेकिन वो बहुत गुस्से में हैं।इमरान और उनकी बहन उज्मा की यह मुलाकात करीब 20 मिनट की हुई। जिसके बारे में जेल से बाहर आने के बाद उज्मा ने मीडिया को बताया। उज्मा से इमरान खान ने यह भी बताया कि जेल में उन्हें मेंटली टॉचर्र किया जा रहा है।
imran khan is being mentally tortured n under isolation n he claimed only asim munir is responsible for thatpic.twitter.com/j7pKSLXLND
— a! (@tillyourdemise) December 2, 2025
Sanchar Saathi App को लेकर विपक्ष ने BJP को घेरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ऐप हैं ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट
जेल के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़
इमरान खान से मुलाकात को मंगलवार अडियाला जेल के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। कई जगहों पर पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली है। समर्थक इमरान को रिहा करो और इमरान नहीं झुकेगा जैसे नारे भी लगा रहे हैं।इमरान की बहनों ने पिछले हफ्ते इसको लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रूख किया था। इमरान की बहन आलिमा के मुताबिक उनके भाई के मामले में जेल प्रशासन कोर्ट की अवमानना कर रहा है।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों के विरोध को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 2 हफ्ते के लिए धारा-144 लागू की गई है।
अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
इमरान 2 साल से अडियाला जेल में
इमरान खान अगस्त 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं।उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। विपक्ष का कहना है कि इमरान राजनीतिक साजिश का शिकार हैं, जबकि सरकार आरोपों को सही बताती है।









