मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बयान खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांग रहे है। बीजेपी इस बयान के बहाने सरकार को घेर रही है।

बाबूलाल मरांडी के भाई और भतीजी से मांगी रिश्वत, जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे थे अनुमंडल कार्यालय के चक्कर
दरसअल, गुरूवार को लोहरदगा में मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम हमले के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लिया। उन्होने कहा कि पहलगाम की घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि पहलगाम के नागरिकों की सुरक्षा करने में वह विफल रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 17 दुकानें जलकर हुई खाक
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा से सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री है, वह इंडिया गठबंधन के हिस्सा है और झारखंड में भी उसी गठबंधन की सरकार है। बाद में मंत्री ने कहा कि उन्होने जानबूझकर कहा कि पहलगाम हिमाचल में है, ऐसा क्यो कहा, इसका खुलासा कल करूंगा। शुक्रवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है, संभव है उसमें इस मामले पर कोई बयान जारी करें।

सरकार ने माना पहलगाम में हुई चूक, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बयान पर बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि झारखंड के मंत्री @kumarsudivya का यह व्यंग्य उनके भीतर कूट कूट भरे अहंकार एवं पागलपन को दर्शाता है। जब पूरा देश ही नहीं पूरा दुनिया के लोग पहलगाम हमले को लेकर सदमे में हैं, ऐसे समय में किसी मंत्री का यह फूहड़पन शर्मनाक है और उनके इस आचरण की जितनी भी निंदा की जाय वो कम है।मैं तो इन्हें अपेक्षाकृत एक गंभीर व्यक्ति समझता था लेकिन इनका यह आचरण देखकर झारखंड वासियों का सिर शर्म से झुक गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now