- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बगडू माइंस क्षेत्र में छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का मिलन समारोह,धीरज साहू ने कहा-हिंडाल्को कंपनी स्थानीय लोगों को दे अधिकार

लोहरदगा : संरक्षित विकास देखने के लिए स्कूली बच्चे बगडू बाक्साइट माइंस का भ्रमण कर सकेंगे। बच्चों को यहां पर माइंस क्षेत्र में किए गए विकास कार्य और वहां के काम को देखने और समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावे स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिंडाल्को सकारात्मक काम कर रही है। इसका परिणाम भी जल्द देखने को मिलेगा। उपरोक्त बातें शुक्रवार को लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत बगडू बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आयोजित मजदूर मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम में हिंडाल्को के खनन एवं मिनरल्स कॉर्पोरेट के अध्यक्ष बीके झा ने कही।

6 4

लोहरदगा में रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

इस कार्यक्रम में छोटानागपुर बॉक्साइट और कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, हिंडाल्को के हिंडाल्को खनन एवं मिनरल्स कॉर्पोरेट के अध्यक्ष बीके झा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय शाहदेव, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्य सभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मजदूर मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी को स्थानीय लोगों का अधिकार देना होगा।

See also  चुनाव आयोग ने सीएम से मांगा जवाब, पूछा- माइनिंग लीज मामले में क्यों ना हो कार्रवाई

5 4

ईद-अल-अजहा कल, जानें शहर के अनुसार नमाज का समय, इतिहास और महत्व भी जानिए

हिंडाल्को को यह बात अच्छी तरह से समझना चाहिए कि हम मजदूर का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम किसी से कुछ लेना नहीं जानते, बल्कि सिर्फ देना जानते हैं। हम मजदूरों के हक के लिए हमेशा आंदोलन करते रहेंगे। मजदूरों का जो अधिकार है, वह हिंडाल्को कंपनी को देना होगा। इसमें सभी की भलाई है, यहां मजदूरों को उनका अधिकार मिले। हिंडाल्को सभी को साथ लेकर चले। क्षेत्र का समुचित विकास करें और जरूरत को पूरा करें। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई रांची के पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू के कार्यकाल से ही बगडू माइंस में इंटक यूनियन का मजबूत आधार स्तंभ रहा है। आज 87 वर्ष बाद भी यहां पर इस प्रकार से मजदूर इंटक के नेतृत्व में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को दोहरी नीति छोड़नी होगी। मतलबी संगठनों से दूर रहना होगा।

See also  लोहरदगा में 25 लाख रुपए मूल्य के 46.2 किलोग्राम गांजा बरामद,संदीप साहू के घर से हुई बरामदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 4

न सड़क और न एंबुलेंस, गर्भवती महिला खाट पर लेटकर पहुंची अस्पताल, सिमडेगा में एक बार फिर खुली सिस्टम की पोल

हिंडाल्को कंपनी के खनन एवं मिनरल्स कॉर्पोरेट के अध्यक्ष बीके झा ने कहा कि कंपनी और इंटक यूनियन के बीच एक बेहतर तालमेल रहा है। हमने एक-दूसरे की आवश्यकताओं को समझा है। काम के दौरान टकराहट होती रहती है, परंतु यह टकराहट हमेशा ही मजदूरों की भलाई के लिए हुई है। आगे भी हम सब मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र का समुचित विकास भी करेंगे। अस्पताल और बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी उन्होंने कई बातें कही। कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू को हिंडाल्को कंपनी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मजदूर मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम में हिंडाल्को के उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, एकरामुल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, रोशन इकबाल, निश्चय वर्मा, रेयाज अंसारी आदि मौजूद थे।

2 43 3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now