मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की हत्या ,बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2026

मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की हत्या ,बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा

DESK:बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार देर शाम एक आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर की है। बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर दीपक कुमार को उस समय निशाना बनाया, जब वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। वारदात उनके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई।
बदमाशों ने घेरकर मारी गोली: मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार अपनी दुकान बंद कर नाती मोहित के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। लोगों ने बताया कि दीपक को तीन गोली मारी गयी। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुस्साए लोगों का प्रदर्शन: घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने में जुट गए। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
सुरक्षा के लिए साथ लाते थे जेवरात: मृतक के पुत्र दुर्गेश कुमार ने बताया कि परिवार की दो आभूषण दुकानें हैं। करीब दो महीने पहले उनकी एक दुकान में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उनके पिता रोजाना दुकान बंद कर जेवरात एक झोले में लेकर घर आते थे। सोमवार को भी वह इसी तरह दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने हमला कर दिया।
जांच के लिए SIT का गठन: घटना को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सर्राफा कारोबारी दीपक शाह जुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान दो अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। गोली लगने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्यता लूट की घटना प्रतीत हो रही है। हालांकि घटनास्थल के जेवर से भरे बैग मिले हैं।एसआईटी का गठन कर पुलिस अन्य पहलु पर जांच कर रही है।

See also  हजारीबाग के गोंदुलपारा खनन परियोजना की जनसुनवाई के दौरान बवाल, कुर्सियां फेंकी गई जमकर चले लाठी-डंडे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now