गोड्डा में जज की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए भागलपुर रेफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

Samastipur-Judicial-Magistrate-Wife-Shot

बिहार के समस्तीपुर में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी 35 वर्षीय वंदना साह को गोली मार दी गई। आरोप है कि हमलावरों में न्यायिक दंडाधिकारी का भाई गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह शामिल हैं। दोनों बाइक पर सवार थे और सामने से वंदना साह पर फायरिंग की।

घटना शनिवार देर शाम की है। वंदना साह गोड्डा कोर्ट में गवाही देकर अपने मायके हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव लौट रही थीं। उनके साथ भाई बालकृष्ण साह भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पथरगामा के गांधीग्राम फ्लाईओवर के पास हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली ठुड्डी में लगी, जबकि दूसरी गोली पीठ में जा फंसी।

घायल अवस्था में वंदना को पहले पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में देर शाम शरीर से एक गोली निकाल ली गई, जबकि दूसरी गोली पीठ में फंसी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

See also  बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 7 अनुमंडल को मिले नए SDO

बिहार कें ठंड और कोहरे का कहर जारी, 18 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

वंदना के भाई बालकृष्ण साह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी बहन की शादी कहलगांव निवासी संतोष कुमार साह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही संतोष कुमार साह की नियुक्ति न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हो गई।

इसके बाद से दहेज को लेकर वंदना को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान भी उनकी बहन की हत्या का प्रयास किया गया था। पति से विवाद के कारण गोड्डा कोर्ट में मामला चल रहा है। शनिवार को गवाही देकर लौटने के दौरान गांधीग्राम के पास गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह ने गोली चलाई। बताया गया कि उनके साथ दो अन्य अपराधी भी थे।

झारखंड में ठंड से परेशान लोगों को राहत के संकेत, अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

वंदना साह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनके पति के भाई ने सामने से गोली मारी। उन्होंने बताया कि पति से विवाद चल रहा है, जिसका केस वह न्यायालय में लड़ रही हैं। गवाही देकर मायके लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं।

See also  BJP सांसद और विधायक में क्रिकेट को लेकर ठनी, प्रदीप प्रसाद ने गीता हाथ में लेकर कहा-हजारीबाग की भलाई के लिए बनूंगा उदंड

घटना के बाद गोड्डा और पथरगामा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने वंदना साह का बयान दर्ज किया। इस दौरान नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रांची के पिस्का मोड़ में गैंगवारः कुख्यात संदीप थाना और संजय पांडे गिरोह में पैसे बंटवारे को लेकर चली गोली, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now