रांचीः कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रामगढ़ की विधायक ममता देवी और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच हुए नोंक झोंक का मामला गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से ममता देवी ने 5 लाख रुपये कमीशन देने के बाद भी काम नहीं होने की बात कहीं उसकी जांच कराई जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसकी सीडी उनके पास है। इस सीडी की फॉरेंसिक जांच कराई जानी चाहिए और पूरी बात सामने आने चाहिए।
बाबूलाल मरांडी के आरोप पर संसदीय कार्य मंत्री और कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि ये पूरा मामला कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता इस पूरे मामले की जांच करा रहे है इसलिए इस मामले की जांच नहीं कराई जानी चाहिए।
चार दिसंबर 2025 को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नोंक-झोंक हुई थी। विधायक स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की शिकायत कर रहे थे। विधायक स्वास्थ्य मंत्री पर बात नहीं सुने जाने का आरोप लगा रहे थे। रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी कहतीं हैः हमारी एक बात भी नहीं सुनी गयी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सफाई देते हैः जो आपने कहा, मैने कर दिया। बैठक में विधायक ममता देवी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहाः एक कॉलेज था, वहां के लिए परमिशन मांगा था, लेकिन नहीं मिला। पांच लाख रुपये कमीशन दिया, लेकिन मंत्री के यहां से परमिशन नहीं मिला। किसी और कॉलेज का हो गया, स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक ममता देवी के आरोप का काउंटर भी किया। कौन कॉलेज था, किसको दिया, ममता देवी ने बताया कि रांची का जयपुरिया नर्सिंग कॉलेज था। आपके भाई साहेब को पूरा डिटेल भी दी थी। उन्होंने बैठक में ही कहा कि जो टीम गठित हुई थी, उसको दिया होगा। इरफान गुस्साये भी और प्रभारी के राजू ने कहाः सर, अब सब-कुछ सार्वजनिक हो गया है, तो सुन लीजिए, फाइल मेरे पास नहीं आयी है। क्राइटेरिया फुलफिल नहीं हो रहा होगा, इसी कारण नहीं आया। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहाः पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 15 फाइलें रोक कर रखी थी। पार्टी के लोगों की एक-एक फाइल पूरी की, सबका किया। नहीं सर, ऐसा गंदा काम हम नहीं कर सकते हैं। दो मिनट के वीडियो में सिविल सर्जन की ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला भी सामने आया है। बैठक में एक विधायक की आवाज आ रही है। वह कह रहे हैंः हम दो विधायकों ने मिल कर एक सीएस चेंज करने के लिए कहा। उनकी शिकायत थी कि वह भी नहीं हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गाइडलाइन के तहत नाम दें। जूनियर को बना देंगे, तो वह कोर्ट चला जायेगा, फजीहत मेरी होगी।
सदन में भिड़ गए प्रदीप यादव और इरफान अंसारी, कांग्रेस के दोनों विधायकों की ‘कहासुनी’ पर स्पीकर को आया ‘गुस्सा’
ऑडियो में क्या है… हू-ब-हू पढ़िये
जोर-जोर से आवाज, नहीं नहीं, चिल्ला रहे हम कब से
ममताः हमारी एक भी नहीं सुनी गयर
इरफानः जो आपने कहा, मैने कर दिया
ममताः दो आदमी को चेंज करने को कहा था
विधायकः आवाज से पहचान नहींः हम लोग दोनों विधायक ने सीएस चेंज करने को कहा था
इरफानः जो बातें हैं, एक मिनट ममता जी
ममताः एक कॉलेज था, वहां के लिए परमिशन मांगा था, लेकिन नहीं मिला, पांच लाख रुपये कमीशन दिया। मंत्री जी के यहां से परमिशन नहीं मिला, किसी और कॉलेज का हो गया
इरफानः कौन कॉलेज
ममताः रांची का है… जयपुरिया नर्सिंग कॉलेज, उसी के लिए मैने मांगा था, पूरा डिटेल मैने आपके भाई साहब को दियाा था, पांच लाख डोनेशन दिया, फिर भी नहीं हुआ
इरफानः किसको दिया
ममताः जो भी आपकी टीम गठित हुआ होगा…
इरफानः सर, जो बातें ममता जी बता रही हैं, फाइल मेरे पास नहीं आयी है। क्राइटेरिया फुलफिल नहीं हो रहा होगा, इसी कारण नहीं आया, मेरे पास फाइल आती है, मै कोई भी ऐसा… सर जो बातें बता रही है
एक आवाजः बाद में, बाद में
इरफानः नहीं सर, कैसे, जब सारी बातें सार्वजनिक हो रही है, तो जब से मैने विभाग संभाला है, बन्ना जी मंत्री थे, 15 फाइल रोक के रखे थे, पार्टी के लोग एक-एक….
नहीं सर, नहीं, ऐसा गंदा काम नहीं कर सकते, हम नहीं करते
रही बात सीएस का, जो आप लोगों ने बोला, सीएम का क्राइटेरिया है, कौन सीएस सीनियर है, कौन जूनियर है, जूनियर को कीजिएगा, तो कोर्ट चला जायेगा। फजीहत हमारी होगी।
हमने कहा, गाइडलाइन देख कर दीजिए, हमको करने में क्या दिक्कत है।
ममताः कब बोले
आवाज नोंक-झोंक, हो हल्ला, ऐसे बात करो,
केशव कमलेश महतोः आराम से शांति-शांति
पटना के बिल्डर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, झारखंड खेल प्राधिकरण का क्लर्क शुभम राजन रांची से गिरफ्तार
ऑडियो को लेकर ममता देवी से सवाल और उनके जवाब
सवालः एक ऑडियो वायरल है, जिसमें आप एक कॉलेज की मान्यता की बात कर रही हैं, पांच लाख रुपये देने की भी बात है!
ममता देवीः ऐसा कुछ नहीं है, विधायक दल की बैठक में ऐसी कोई बात नहीं हुई।
सवालः आप स्वास्थ्य विभाग को लेकर बात रख रहीं थीं, आपकी कुछ मांग थी!
ममता देवीः स्वास्थ्य विभाग को लेकर जरूर बात हुई। रिम्स-टू को लेकर बात हुई, स्वास्थ्य उपकेंद्र की कमी है, उसको लेकर बात हुई।
सवालः उस ऑडियो में तो कुछ विधायक सिविल सर्जन की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठा रहे थे!
ममता देवीः सीएस को लेकर बात हुई। हर कोई चाहता है कि काम करने वाले अधिकारी को भेजें, अगर काम करने वाले अधिकारी की मांग हो रही है, तो इसमें क्या गलत है, यह तो हर व्यक्ति चाहता है।
ऑडियो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल और जवाब
सवालः ममता देवी के द्वारा आरोप लगाते हुए एक ऑडियो वायरल है!
जवाबः ममता देवी ने क्या कहा!
सवालः ममता देवी ने कमीशन का आरोप लगाया है
जवाबः ऐसा कुछ नहीं है, उनका जवाब मुझे भेजिए




