महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पटना-हाजीपुर मार्ग पर फंसी हजारों गाड़ियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2025

mahatma_gandhi_setu_jaam

बिहारः बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम लगा हुआ है। वैसे तो अक्सर कई बार महात्मा गांधी सेतु पर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन बुधवार की सुबह से लगे इस महाजाम में हजारों गाड़ियां फंस गई है। चिलचिलाती धूप में सेतु पर गाड़ी में फंसे लोग हैरान-परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त यहां दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकें महात्मा गांधी सेतु पर ही खड़ी हैं। इसी वजह से महात्मा गांधी सेतु पर यह लंबा जाम लग गया है।

फिलहाल गांधी सेतु पर लगे जाम को हटाने में जिला प्रशासन जुटा है। ऐसे में अगर आप भी गांधी सेतु से गुजरने वाले हैं, तो सावधान हो जाए। हो सके तो आप वैकल्पिक मार्ग का सहारा ले सकते हैं, नहीं तो आपको भी महाजाम का का सामना करना पड़ सकता है।

See also  रांची में 9 लाख कैश बरामद, निकाय चुनाव को लेकर चल रहा था चेकिंग अभियान 

इसे भी पढ़ेंः

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास पूजा के दौरान 90 % तक झुलसीं, हालत गंभीर

बिहार की IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, 22 की उम्र में IPS, 28 में नौकरी छोड़ने वालीं ‘लेडी सिंघम’ कौन हैं

रतन टाटा की वसीयत: नौकरों को दिए करोड़ों रुपये, कुत्ते को 12 लाख, खुद की अंत्येष्टि के लिए रखे मात्र ₹2500

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now