हजारीबाग में अवैध संबंध का आरोप लगाकर राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई से घायल हुई महिला की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

हजारीबाग में अवैध संबंध का आरोप लगाकर राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, पिटाई से घायल हुई महिला की हालत गंभीर

हजारीबागः जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक राजमिस्त्री की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक महिला को पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। महिला का प्राथमिक इलाज कटकमसांडी अस्पताल में करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। घायल महिला की स्थिति गंभीर हुई है। मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जागेश्व भुईयां के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। परिजन आनन-फानन में घायल जागेश्वर भुईयां को कटकमसांडी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।

See also  लोहरदगा में रेल लाइन पर युवक-युवती के शव बरामद,आत्महत्या की आशंका

आरोपियों ने बचाने पहुंचे परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी
शिकायत के अनुसार, जागेश्वर भुईयां छह सितंबर को पास के ही गांव माडीगढ़ा में मकान की प्लास्टरिंग का काम करने गये थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग जागेश्वर के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, तो देखा कि गांव के ही सोमरा उरांव उर्फ बोदरा, मंगरा उरांव उर्फ हुमना, रतन कुजूर, प्रकाश टोप्पो, विकास गंझू और प्रकाश गंझू मिलकर जोगश्वर भुईयां को लाठी-डंडों और ईट से बेरहमी से पीट रहे है। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने बचाने पहुंचे परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जागेश्वर को अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गये। इस मामले में डीएसपी ज्ञानरंजन ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या की गयी है। घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

See also  लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही चेकिंग के दौरान रांची में मिला 11.45 लाख कैश, आयकर विभाग जांच में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now