लोहरदगा में रेल लाइन पर युवक-युवती के शव बरामद,आत्महत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

पलामू में भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित रेल लाइन से पुलिस ने एक युवक और एक युवती के कटी हुई अवस्था में शव बरामद किया हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।यह स्थान लोहरदगा और लातेहार बाॅर्डर पर स्थित रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के निकट की है। युवक युवती की उम्र 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है।

प्रेम संबंध में जान देने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि दोनों प्रेमी युगल थे और प्रेम संबंध में जान दे दी है। जोबांग थाना पुलिस और आरएपीएफ के अधिकारी जांच में जुट गए है, रेलवे ट्रैक को यातायात के लिए चालू करा दिया गया है।

See also  बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now