रांचीः दीपावली का त्यौहार खत्म होने के बाद बिहार-झारखंड में अब छठ महापर्व की तैयारी शुरू होग गई है।इन तैयारियों के बीच मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में महापर्व छठ के पहले अर्घ्य के दिन यानी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और उदयाचलगामी भगवान भास्कर के अर्घ्य के दिन आसमान में बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है।
चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव ने दिया आमंत्रण
मौसम केंद्र के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी अंडमान में बन रहे निम्न दवाब का एक सिस्टम बन रहा है, जिसके तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के क्लाउड बैंड में झारखंड भी आ रहा है, इस वजह से 25 अक्टूबर के बाद झारखंड और खासकर राज्य के दक्षिणी- पूर्वी भाग में आसमान में बादल छाने के साथ-साथ कई जिलों में बूंदा बांदी होने की संभावना जताई है।
झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला में 6 नवंबर को देंगे नियुक्ति पत्र
अगले तीन दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, उसके बाद अंडमान में बन रहे सिस्टम के प्रभाव का असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा।उन्होंने बताया कि लोकआस्था का महापर्व छठ में अर्घ्य देने के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय के टाइम का विशेष महत्व होता है। इसलिए रांची मौसम केंद्र जल्द ही राज्य के सभी 24 जिलों में 27 अक्टूबर के सूर्यास्त और 28 अक्टूबर के दिन होने वाले सूर्योदय के समय की सूची जारी करेगा ताकि व्रती को अर्घ्य देने में सुविधा हो।
वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान
लातेहार रहा सबसे ठंडा, डाल्टनगंज सबसे गर्म
मौसम केंद्र के अनुसार, 22 अक्टूबर को राज्य में सर्वाधिक तापमान पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज का रहा। जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं राज्य का न्यूनतम तापमान लातेहार में 16.5℃ रिकॉर्ड हुआ। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 30.7℃ और न्यूनतम तापमान 19.6℃ रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.8℃ और न्यूनतम तापमान 21℃ रिकॉर्ड हुआ। वहीं बोकारो का अधिकतम तापमान 31.5℃ और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा का अधिकतम तापमान 34.4℃ और न्यूनतम तापमान 21.6℃ रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शहरों की तुलना में ग्रामीण और जंगल झाड़ वाले इलाकों में तापमान थोड़ा कम रह रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार मौसम विभाग का आकलन है कि ठंड कुछ लंबे दिनों का होगा।




