मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, टेंडर कमीशन में ईडी ने किया अरेस्ट, मेडिकल जांच के लिए टीम पहुंची, कल होगी कोर्ट में पेशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2024

ED ने की पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की अनुशंसा

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर हुई पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को भी ईडी ने मंत्री से करीब 10 घंटे की पूछताछ की थी।

घंटो पूछताछ के बाद आलमगीर गिरफ्तार

टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी ने बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam Arrest) गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर चली पूछताछ के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्हें गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से ईडी उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से आग्रह करेगी। मंत्री आलमगीर आलम पर ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के टेंडर में कमीशन वसूलने का आरोप है। ईडी ने जांच में उनके विरुद्ध भारी मात्रा में मनी लांड्रिंग का मामला पकड़ा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया। टेंडर कमीशन घोटाले में नौवीं गिरफ्तारी के रूप में मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार हुए हैं। पूर्व में उनके निजी सचिव, पूर्व मुख्य अभियंता सहित आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

See also  पाक के लिए जासूसी में अरेस्ट तुफैल 600 पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था, शेयर करता था इनपुट

Alamgir Alam के पीएस के नौकर यहां से मिले थे करोड़ों

गत छह मई को उनके निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद से ही विभागीय मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी हुई थी। संजीव लाल व जहांगीर आलम 18 मई तक ईडी की रिमांड पर हैं। नौकर जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित फ्लैट से कुल 32 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद किए गए थे, वहीं उनसे जुड़े ठिकानों से करीब छह करोड़ रुपयों की बरामदगी हुई थी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों व गवाहों ने पूछताछ में ईडी के सामने यह स्वीकारा था कि ग्रामीण विकास विभाग में नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों में टेंडर कमीशन का पैसा बंटता था। संजीव लाल व जहांगीर आलम के ठिकानों से बरामद रुपयों में अधिकतर रुपये मंत्री आलमगीर आलम के बताए गए हैं। पूछताछ में पुष्टि के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

See also  NEET एग्जाम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, 15 मिनट अतिरिक्त समय, 14 जून तक एडमिट कार्ड,अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

ED Raid Update: आलमगीर के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार

ED Raid में मिले ट्रांसफर पोस्टिंग के दस्तावेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी नाम आया सामने; झारखंड में चल रही थी ट्रांसफ़र पोस्टिंग इंडस्ट्री?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now