ED Raid Update: आलमगीर के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार

मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव के दफ्तर में ED की छापेमारी में मिला कैश

ED Raid Update:  राज्य के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ईडी पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देंगी।

दोपहर कोर्ट में होंगे पेश

ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए मंत्री के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी की ओर से दोपहर को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब ईडी इन दोनों से इस बात का पता लगाएगी कि आखिर बरामद हुए 35 करोड़ रुपये किसके हैं। इसके लिए ईडी की ओर से कोर्ट से इनकी 14 दिनों की रिमांड मांगी जा सकती है। हालांकि अदालत के उपर निर्भर करता है कि दोनों को कितनी रिमांड मिलेगी, ताकि ईडी उनसे पूछताछ कर सके।

See also  रास चुनाव 2010 हॉर्स ट्रेडिंग मामलाः सीबीआई कोर्ट ने योगेंद्र, अकेला व राजेश रंजन को दस्तावेज मुहैया कराने का दिया निर्देश

35,23 करोड़ रुपये हुए बरामद

ईडी ने सोमवार की सुबह ही रांची के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें कुल 35 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे। इतनी राशि को गिनने के लिए कई मशीनों का सहारा लिया गया। 12 बक्सों में पैसों को बैंक चेस्ट में पहुंचाया गया था। इस बीच ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी नौकर जहांगीर आलम के घर पहुंचे थे ।

ED Raid में मिले ट्रांसफर पोस्टिंग के दस्तावेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी नाम आया सामने; झारखंड में चल रही थी ट्रांसफ़र पोस्टिंग इंडस्ट्री?

कुछ दिनों पहले ही शिफ्ट हुए था जहांगीर

ईडी की छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से बड़ी मात्रा में पैसे बरामद किए गए हैं। ईडी की ओर से इन पैसों की गिनती की जा रही है। साथ ही ईडी इन पैसों के स्रोत के बारे में जानकारी ले रही है। नौकर जहांगीर आलम आरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित फ्लैट नंबर 1ए, पहला तल्ला, सर सैयद रेजीडेंसी, ब्लाक बी में रहता है।

See also  रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

ED Raid: नोट गिने वाली मशीनें अगर बोलती तो कहतीं, बस करो अब तो झारखंड लूटना बंद करो !

कई मंत्रियों को पीएस रह चुके हैं संजीव कुमार लाल

ईडी ने आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के यहां छापेमारी की है। सूचना के अनुसार संजीव कुमार लाल कई मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। सबसे पहले संजीव कुमार लाल विमला प्रधान के पीएस रहे थे। उसके बाद उन्होंने पीेएस रहने का सिलसिला चालू रखा। उनकी इतनी पहुंच थी कि चाहे कोई भी सरकार हो, वे किसी न किसी मंत्री के पीएस जरूर बन जाते थे।

कौन है मंत्री आलमगीर आलम का पीएस Sanjeev Lal, पैसे गिनने में बैंक वालों के छूटे पसीने; Video देखें…

मंत्री आलमगीर ने कहा- संजीव सरकारी कर्मी, इंतजार करें

ईडी की छापेमारी में बड़ी मात्रा कैश बरामद होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि उनका पीएस संजीव लाल सरकारी मुलाजिम है। उसे एक प्रक्रिया और अनुभव के आधार पर पीएस बनाया गया था। इससे पहले भी वह कई मंत्रियों का पीएस रह चुका है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा, इंतजार करें।

See also  ED जांच की आंच झारखंड मंत्रालय तक पहुंची, मंत्री आलमगीर के OSD संजीव को लेकर पहुंची ईडी की टीम

ED Raid: आलमगीर आलम के पीएस के घर से मिले करोड़ों कैश, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पथ निर्माण के अभियंता के यहां भी हुई छापेमारी

सोमवार की सुबह ईडी की टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। वहीं ईडी की दूसरी टीम बरियातू इलाके में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now